Breaking News

व्यापारियों की नई टीम मैदान में, बदायूं में युवा नगर कमेटी का गठन

Spread the love

जोश-खरोश के साथ जिम्मेदारियों का बंटवारा, व्यापारियों के हक की लड़ाई तेज करने का ऐलान

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक अहम बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें युवा नगर कमेटी बदायूं का गठन कर नई टीम की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने की, जबकि युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत ने उनकी सहमति से नगर कार्यकारिणी का ऐलान किया।
घोषित कमेटी में श्याम साहू को नगर अध्यक्ष, रविन चौहान एवं आशीष रस्तोगी को नगर महामंत्री बनाया गया। वहीं शैलेंद्र कुमार गुप्ता, ऋतुराज खुशरिया, विवेक रस्तोगी, दिनेश राठौर और विकास पटेल को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नगर मंत्री के रूप में अमन गुप्ता, मुकेश पटवा पहलवान, अनुज रस्तोगी, जावेद और अतुल पांडे को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर फारुख उद्दीन को नियुक्त किया गया, जबकि हिमांशु शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा संतोष पटवा, अजय सक्सेना और अंकित गुप्ता को नगर कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत और मंत्री मनोहर बत्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने कहा कि संगठन वर्षों से व्यापारियों के हित में संघर्ष करता आ रहा है और नई कमेटी को उसी जोश के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि संगठन के लिए जरूरत पड़ी तो वे अपने खून की एक-एक बूंद देने को तैयार हैं।
वहीं युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत ने व्यापारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविन चौहान ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …