Breaking News

खेत में मौत या लापरवाही का खेल? मुजरिया में युवक की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

Spread the love

जहरीले कीड़े या सांप के काटने की चर्चा, इलाज में देरी पर भी खड़े हो रहे सवाल

संवाददाता: गोविंद देवल

मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकैया में 36 वर्षीय मुकेश शाक्य की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खेत पर गया युवक अचानक बेहोश हुआ और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई, लेकिन मौत के कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
परिजनों के अनुसार, मुकेश शाक्य खेत पर काम करने गया था, जहां वह संदिग्ध हालात में बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज बदायूं ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद जहां एक ओर जहरीले कीड़े या सांप के काटने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में इलाज में देरी और समय पर उचित उपचार न मिलने को लेकर भी आक्रोश देखा जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर समय रहते सही इलाज मिलता तो क्या युवक की जान बच सकती थी?
मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मुजरिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले की सच्चाई सामने


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!