Breaking News

बदायूं में विकास को ‘डबल डोज’, 5 करोड़ से चमकेंगी चार सड़कें

Spread the love

खस्ताहाल रास्तों से मिलेगी राहत, हजारों लोगों को होगा सीधा फायदा

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर के भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। शासन से चार नई सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कराई गई है, जिससे लंबे समय से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग अब जल्द ही दुरुस्त होंगे।
इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। जिन मार्गों पर काम होना है, उनमें दराबनगर से कली मार्ग, ग्राम नई से फुलवाय, नवाबगंज गोटिया से सलननगर और कालिया से बगरपुर शामिल हैं। विभाग को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी सड़कें काफी समय से खस्ताहाल थीं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। ऐसे में सड़क निर्माण की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अब इन सड़कों के बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि सड़कों का निर्माण क्षेत्र के विकास की बुनियाद है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी कई सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत कराई गई है और आगे भी कोई सड़क कच्ची नहीं रहने दी जाएगी।
वर्जन:
“इन सड़कों के लिए शासन से 5 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र की हर सड़क पक्की हो, क्योंकि विकास का रास्ता सड़कों से ही निकलता है।” — महेश चंद्र गुप्ता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!