Breaking News

पुरैनी स्कूल में ‘शिक्षा का उत्सव’, निपुण भारत मिशन में मेधावियों का सम्मान

Spread the love

चौपाल से लेकर सम्मान समारोह तक दिखा जोश, बच्चों के हुनर और मेहनत को मिला मंच

संवाददाता: गोविंद देवल

दातागंज। क्षेत्र के पुरैनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के उत्साह को नई दिशा दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ नायाब तहसीलदार दातागंज आनंद भूषण ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मीना मंच की बालिकाओं ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया, जबकि शिक्षकों ने माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों—हिमांशु, शिवम, अभिनव, खुशी, पलक सक्सेना और दुर्गा को उनके अभिभावकों व शिक्षकों सहित सम्मानित किया गया।
न्याय पंचायत बसेला के प्रत्येक विद्यालय से एक-एक मेधावी छात्र को भी सम्मान मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय ढिलवारी और नगला बसेला के निपुण घोषित होने पर उनके स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण भी किया गया, जिसमें प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का खिताब हिमांशु को मिला। प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद कादरी ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को समूह फोटो भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मिश्रा ने छात्रों को सफलता के लिए मेहनत का संदेश दिया, वहीं समाजसेवी अरविंद अग्निहोत्री ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आनंद भूषण ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का विकास होता है।
इस अवसर पर ग्राम पुरैनी के सफाई कर्मी संजय को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद कादरी ने किया, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश मौर्य ने की।
अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!