Breaking News

2027 की जंग का बिगुल फूंका, बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

Spread the love

बूथ से लेकर गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर जोर, अखिलेश को फिर सीएम बनाने का संकल्प

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्राम पैगा में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को 2027 की लड़ाई के लिए अभी से कमर कसने का संदेश दिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) सतीश प्रेमी ने जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ एजेंटों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव तय है, बस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटना होगा, ताकि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खां ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पीडीए की मुहिम को मजबूत करने और पार्टी की जनहित नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को पार्टी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
बैठक में एड. मोहित शर्मा, शिवम यादव, एड. राजीव यादव, सोमेश प्रताप सिंह, कृष्णवीर यादव (पूर्व प्रधान), जुगल किशोर गुप्ता, जफर खान, सूरजपाल गिहार, चौधरी विकास यादव, पंकज यादव, पंचम सिंह, मुनेश सागर, वीरेश प्रजापति और सचिन सक्सेना समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
अंत में सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, एड. गजेंद्र यादव, जयपाल सिंह, मुनेंद्र यादव, धर्मचंद्र वाल्मीकि, के.के. पाल, फूल सिंह, कल्याण सिंह यादव, अवनेश यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, मुजफ्फर अली, नेमपाल यादव, धर्मवीर प्रधान, गौरव प्रधान, डालचंद वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!