Breaking News

लखनऊ में पत्रकारिता का शक्ति प्रदर्शन, शपथ ग्रहण में गूंजे निष्पक्षता के संकल्प

Spread the love

नई टीम ने ली जनसेवा की शपथ, सम्मान और स्वाभिमान पर नहीं होगा समझौता

संवाददाता: गोविंद देवल

लखनऊ। पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और निष्पक्षता के संकल्प के बीच उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह विश्वेश्वरैया हाल में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही।
समारोह का आयोजन पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी और बाबूराव विष्णु पराड़कर के आदर्शों को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को गरिमामय बना दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समारोह में रंग भर दिया। सूचना विभाग अयोध्या की टीम और लोक गायिका प्रकृति यादव के नेतृत्व में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने अपने संबोधन में साफ कहा कि पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनर्गठित समिति का गठन पत्रकारों को एकजुट करने के उद्देश्य से किया गया है और नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी।
समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद पर शेखर पंडित, महासचिव ज्ञानेश पाठक, कोषाध्यक्ष विक्रम राव तथा उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सिंह यादव और कृष्ण कुमार सिंह (के.के.) शामिल रहे। संयुक्त सचिव के रूप में राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी और लखन लाल मिश्रा ने जिम्मेदारी संभाली।
मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत, विशिष्ट अतिथि शीशराम सिंह रवि और मुख्य वक्ता पवन सिंह चौहान ने पत्रकारिता में निष्पक्षता और जिम्मेदारी पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और इसे ईमानदारी के साथ निभाना जरूरी है।
इस दौरान भाजपा नेता मनीष गुप्ता, संपादक ममता त्रिपाठी और कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह ने पत्रकारों में नई ऊर्जा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!