Breaking News

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल

Spread the love

मुजरिया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: रिंकू भारद्वाज

बदायूं। जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात लेकर जा रही बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उसहैत क्षेत्र से एक बारात मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कोल्हाई जा रही थी। इसी दौरान आर.के. पब्लिक स्कूल के पास बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति और मृतक की पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी, जिससे बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!