Breaking News

पुलिस लाइन में लगा हेल्थ का ‘सेफ्टी कवर’, जवानों और परिवारों के लिए मेडिकल कैंप

Spread the love

वामा सारथी के तहत स्वास्थ्य जांच व निशुल्क दवाएं, जागरूकता के साथ मिला उपचार

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति रही। शिविर में Tata 1mg की टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण न्यूनतम दरों पर किए गए, साथ ही CGHS दरों पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी गई।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बीपी, शुगर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियों के उपचार और बचाव की जानकारी दी। वहीं होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय और प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस परिवारों को राहत भी प्रदान की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!