Breaking News

कादरचौक पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 वारंटी दबोचे, कोर्ट भेजे गए

Spread the love

रातभर चले अभियान में विभिन्न मामलों के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। थाना कादरचौक पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी (उझानी) के नेतृत्व में 4/5 अप्रैल की रात चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त विभिन्न मामलों में वांछित/वारंटी थे, जिनमें मोटर व्हीकल एक्ट, मारपीट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश, चोब सिंह, नेत्रपाल, सतेन्द्र, नेम सिंह, भूरे उर्फ राजेश्वर यादव, सुरेंद्र, सोनू और विपनेश चंद्र शामिल हैं, जो थाना कादरचौक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
पुलिस टीम ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय बदायूं भेज दिया है।
इस कार्रवाई को थाना कादरचौक प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, अजयवीर सिंह, हरिओम सिंह, इन्द्रवीर सिंह सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!