Breaking News

सहसवान में कन्या जन्मोत्सव की धूम, नवजातों को ‘बेबी किट’ के साथ योजनाओं की बरसात

Spread the love

साइबर सुरक्षा से लेकर महिला-बाल योजनाओं तक जागरूकता, 1930 सहित हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं (सहसवान)। ब्लॉक प्रमुख सहसवान की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने अहम जानकारी साझा की।
थाना सहसवान की बाल कल्याण अधिकारी व पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। वहीं, जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन छवि वैश्य ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पुनर्विवाह दंपति पुरस्कार, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी व आर्थिक सहायता सहित कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 की भी जानकारी दी गई। बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चल रहे अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को श्रम से मुक्त कर उनके पुनर्वास के लिए ग्राम स्तर पर समितियां सक्रिय हैं।
चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े पुरुषोत्तम शर्मा ने 1098 नंबर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि किसी भी समस्या में बच्चे सीधे इस नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बाल विवाह और नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता फैलाते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन समितियों की नियमित बैठकें कराकर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख कीर्ति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवजात शिशुओं को शुभकामनाओं के साथ ‘बेबी किट’ वितरित की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी सहित स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आई महिलाओं और बच्चों ने उत्सुकता के साथ योजनाओं की जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित सुविधाओं का लाभ उठाने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!