Breaking News

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में अंबेडकर जयंती पर गूंजे शिक्षा के संदेश

Spread the love

🔹 बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बरेली-मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की चेयरपर्सन मधु अग्रवाल द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
बच्चों ने अपने प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम बताया था। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिलाने और समाज में बराबरी स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक झलकियों की सभी ने सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!