Breaking News

गर्मियों में यात्रियों को राहत, विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में बढ़ोतरी

Spread the love

🔹 बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत समेत कई स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली। ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन अवधि को बढ़ाने के साथ कई स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन अब बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी और सीतापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
🔸 इन तिथियों पर चलेगी विशेष ट्रेन
➡️ गांधीधाम से भागलपुर (09451):
17, 24 अप्रैल और 1, 8 मई 2026 को शाम 6:25 बजे प्रस्थान
➡️ भागलपुर से गांधीधाम (09452):
20, 27 अप्रैल और 4, 11 मई 2026 को सुबह 5:00 बजे प्रस्थान
रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन अपने मार्ग में अहम प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएगी।
🔸 इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन
इस विशेष गाड़ी का संचालन फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशनों पर बिना ठहराव के किया जाएगा।
🔸 15 मई के बाद बदलेगा रूट
रेलवे प्रशासन ने बताया कि 15 मई 2026 से गांधीधाम और 18 मई 2026 से भागलपुर से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग—कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल और गोंडा के रास्ते संचालित की जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस निर्णय से गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!