Breaking News

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव, मदरसा जियाउल कमर में रही धूम

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देव

तिलावत और नाते पाक से शुरुआत, गीत-नाटक व भाषणों ने बांधा समां

ककराला। मदरसा जियाउल कमर में सोलहवां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत और नाते पाक से हुई, जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों के स्वागतम गीत ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। विद्यार्थियों ने गीत, भाषण और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
मदरसा के प्रबंधक जनाब कमर साहब ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर मदरसा प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार हामिद राजपूत, शायर सोहराब, चांद, वसीम नादिर, मुस्लिम सर, वाहिद राजपूत, सुमित अग्रवाल, आदिल, पत्रकार अमित अग्रवाल, अय्यूब वाहिद सहित अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …