Breaking News

विधायक आशुतोष मौर्य ने किया जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ

Spread the love

स्व गणना प्रक्रिया पूरी कर लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

संवाददाता: आई एम खान, बिसौली

बिसौली। विधायक आशुतोष मौर्य ने गुरुवार को अपने आवास से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं स्व गणना प्रक्रिया पूरी करते हुए क्षेत्रवासियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।

विधायक ने कहा कि जनगणना देश के विकास की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्व गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

पहली बार शुरू हुई स्व गणना सुविधा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। वहीं 7 मई से 21 मई तक लोगों को स्व गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि देश में पहली बार स्व गणना की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनेगी।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, कस्बा लेखपाल संदीप कुमार, भूलेख तहसील प्रभारी सौरभ शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!