Breaking News

गुधनी में गूंजेगा वैदिक स्वर, 27 मई से शुरू होगा विराट यज्ञ महोत्सव 2026

Spread the love

22 मई से लगेगा आर्यवीर दल शिविर, विधायक महेश चंद्र गुप्ता समेत जिले के गणमान्यों को दिया गया निमंत्रण

संवाददाता : गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट यज्ञ महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव के प्रचार-प्रसार का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में महोत्सव के निर्देशक एवं वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने सदर विधायक Mahesh Chandra Gupta को औपचारिक निमंत्रण देकर यज्ञ महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने यज्ञ महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल पर्यावरण शुद्धि का संदेश देता है, बल्कि बच्चों को संस्कारित और परिवारों को सुसंस्कृत करने का भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और विश्व शांति को समर्पित इस महायज्ञ में हर व्यक्ति को सहभागी बनना चाहिए।

आचार्य संजीव रूप ने बताया कि 27 मई से 31 मई तक यज्ञ महोत्सव का आयोजन होगा, जबकि 22 मई से बच्चों के लिए आर्यवीर दल शिविर का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें बच्चों को वैदिक शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महोत्सव के निमंत्रण अभियान के तहत पतंजलि योग समिति के सौ से अधिक सदस्यों सहित जिले के अनेक गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया। इनमें योगाचार्य गिरधारी सिंह, श्रीमती मेखला सिंह, इंजीनियर धीरज सक्सेना, समरेर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्रद्धा सक्सेना, आवेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता चौधरी सुशील कुमार सिंह, ब्रह्म दत्त गौशाला के संचालक सचिन भारद्वाज, हरिओम वर्मा तथा आर्य समाज बदायूं की मंत्री श्रीमती शशि आर्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यज्ञ तीर्थ गुधनी में होने वाला यह महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!