Breaking News

सरसों भूसा कारोबार बना मुसीबत, बस्तियों में उड़ रही धूल- मिट्टी का खेल भी उजागर

Spread the love

मुजरिया क्षेत्र में सड़कों किनारे लगे भूसा के पहाड़, प्रदूषण और कालाबाजारी से लोग परेशान

संवाददाता : नेत्रपाल सैलानी, मुजरिया

मुजरिया। क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे सरसों भूसा के कारोबार ने अब लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। बस्तियों और मुख्य चौराहों के आसपास खुलेआम हो रही भूसा डंपिंग से जहां प्रदूषण फैल रहा है, वहीं मिट्टी मिलाकर भूसा बेचने की कालाबाजारी भी सामने आ रही है।

मुजरिया क्षेत्र के सहसवान रोड, उझानी रोड और बिल्सी रोड पर कई स्थानों पर भूसा के बड़े-बड़े ढेर लगाए गए हैं। यहां से व्यापारी और ठेकेदार ट्रकों में भूसा भरकर बाहर भेज रहे हैं। बस्ती के बीच चल रहे इस कारोबार से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रकों में भूसा भरते समय तेज हवा और आंधी चलने पर धूल और भूसा उड़कर घरों तक पहुंचता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सड़क किनारे उड़ती धूल से राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कुछ कारोबारी अधिक मुनाफे के लालच में भूसा में मिट्टी मिलाकर ट्रकों में भरवा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक मिट्टी मिश्रित भूसा खरीदने और बेचने में सप्लायरों को ज्यादा फायदा होता है, इसलिए यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की नजर न तो इस कालाबाजारी पर पड़ रही है और न ही बढ़ते प्रदूषण पर। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!