Breaking News

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love

15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

एक दिवसीय और एक पाली में आयोजित परीक्षा में जनपद बदायूं में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4804 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 860 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 84.82 प्रतिशत दर्ज की गई।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया और पूरे समय निगरानी व्यवस्था सक्रिय रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में बच्चों की मस्ती संग सीख का संगम: समर कैंप का शुभारंभ

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों को अनुशासन, सामाजिक कौशल और सर्वांगीण विकास की दी …

error: Content is protected !!