Breaking News

बिजली कटौती से परेशान किसानों का तहसील पर प्रदर्शन

Spread the love

सिंचाई प्रभावित होने से मक्का की फसल सूखने लगी, नियमित आपूर्ति की उठाई मांग

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी, बदायूं। तहसील क्षेत्र के गांव बेरमई खुर्द के किसानों ने गुरुवार को लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण खेतों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसान बृजभान सिंह ने बताया कि समय पर पानी नहीं मिलने से मक्का की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका बढ़ गई है।

किसानों ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर किसानों को राहत दिलाई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते लोड और तकनीकी फॉल्ट के चलते बीच-बीच में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …