Breaking News

मक्का की फसल में पानी लगाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

खेत पर सिंचाई कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी, बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में खेत पर सिंचाई कर रहे एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान पूरी रात फसल की सिंचाई में जुटा था।

जानकारी के अनुसार गांव निजामपुर निवासी 38 वर्षीय मोनू पुत्र धनवीर बुधवार रात अपने छोटे भाई अन्नू सिंह के साथ खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया।

परिजनों के मुताबिक सांप के काटने के बाद मोनू की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

किसान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!