परौली हंटर को चार विकेट से हराया, शिवम बने मैन ऑफ द मैच
संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में आयोजित बीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परौली हंटर को चार विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों के दमदार खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टॉस जीतकर किंग्स इलेवन के कप्तान राजीव पुरी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परौली हंटर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 79 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रवित ने 23 रन, अजीम जादू ने 8 रन और फैजान ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि राहुल मिश्रा खाता खोले बिना आउट हो गए।
किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में शिवम और कप्तान राजीव पुरी ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। वहीं टिंकू ने भी एक विकेट हासिल किया।
80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन टीम ने 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शिवम ने शानदार 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा कौशिक पुरी ने 12 रन, उज्ज्वल ने 9 रन और मनीष गुप्ता ने 3 रन बनाए।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ममता शाक्य ने टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं।
इस दौरान शुभम पुरी, सुमित गुप्ता, गोपाल पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, पंकज गुप्ता, आयुष गुप्ता, प्रेमपाल शाक्य, विकास और कन्हैया कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat