Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में लगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 100 से ज्यादा लोगों की हुई जांच

Spread the love

दिल्ली की विशेषज्ञ डॉक्टर ने ग्रामीणों को दी शुगर, बीपी और मोटापे से बचाव की सलाह

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को इंडियाब फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श दिया गया।

शिविर में डॉ. सुनीता सिंह ने मधुमेह, रक्तचाप और मोटापे की जांच की। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुगर, बीपी और मोटापे के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

डॉ. सिंह ने लोगों को इन बीमारियों से होने वाले हृदय रोग, किडनी फेलियर और स्ट्रोक जैसे गंभीर खतरों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, तनाव से दूरी और नमक-चीनी का सीमित सेवन करने की सलाह दी।

इंडियाब फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनशैली जनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के उपप्रबंधक पंडित श्यामपाल पाठक और प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने डॉ. सुनीता सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त एडीएम कुलदेव सिंह, एडवोकेट राजीव चौधरी, चौधरी सूरजपाल सिंह, सुभाष चौधरी, सर्वेश पाठक फौजी, संजय उपाध्याय, संजीव कुमार पाठक, रामबहादुर शंखधार, अश्वनी शर्मा, आकाश कश्यप, प्रसुनिका शर्मा, रविंद्र कटिया समेत कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!