Breaking News

बदायूं के खिलाड़ियों का बरेली मंडल अंडर-19 टीम में जलवा, तीन क्रिकेटरों का चयन

Spread the love

शानदार प्रदर्शन के दम पर बनाई जगह, 25 मई को लखनऊ में होगा मुकाबला

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। बरेली जोन की अंडर-19 क्रिकेट टीम में बदायूं के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई।

निशांत पटेल स्टेडियम बरेली में आयोजित चयन ट्रायल में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

अरुण कुमार ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 68 और 85 रन बनाए। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर सारांश भारद्वाज ने दो मैचों में 6 विकेट झटके। मध्यम तेज गेंदबाज ओम हरि यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में 5 विकेट हासिल किए।

इसके अलावा विकेटकीपर सिद्धार्थ अधाना और बल्लेबाज सौरभ यादव को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि बरेली मंडल की टीम 25 मई को सुबह 7:30 बजे से लखनऊ (ए) के खिलाफ 45 ओवर का मुकाबला खेलेगी। मैच जीसीआरजी क्रिकेट मैदान में आयोजित होगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना और उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर आर.पी. शर्मा लेफ्टिनेंट, अमरीश गोयल, एमपी सिंह, राहुल चौबे, रूपेंद्र सिंह लांबा, अखिलेश पांडे, फिरोज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!