Breaking News

कछला गंगा घाट पर एक ही परिवार के छह लोग डूबे, किशोर का शव बरामद, किशोरी की तलाश जारी

Spread the love

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

कछला गंगा घाट पर एक ही परिवार के छह लोग डूबे, किशोर का शव बरामद, किशोरी की तलाश जारी

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते समय एक ही परिवार के छह लोग गहरे पानी में चले गए, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

घाट पर मौजूद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक किशोर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, जिसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से लापता किशोरी की तलाश शुरू कराई गई। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका था।

घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …