Breaking News

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो भाइयों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत होने से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र यादव गुरुजी एवं अमित मथुरिया के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता मृतक जयवीर यादव एवं राजेश यादव के परिजनों से मिलने गांव सुरैनी पापड़ी पहुंचे। सपा नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सतपाल यादव, नन्हे यादव, रजनीश पाठक, संतोष यादव, सत्यवान कश्यप, राजपाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!