15 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई और सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने की सूचना है।
प्रथम पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 4460 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली का उपस्थिति प्रतिशत 78.74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं द्वितीय पाली में 5665 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4504 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1161 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 79.51 प्रतिशत रहा।
दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,329 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 8,964 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।
प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रथम दिवस की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं
Budaun Amarprabhat