Breaking News

बदायूं में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, 39.64 प्रतिशत रही उपस्थिति

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई।

परीक्षा एक पाली में जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 4601 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1824 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2777 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 39.64 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट के लिए यातायात डायवर्जन लागू, 24 घंटे बदले रहेंगे मार्ग

Spread the love बदायूं। सोमवती अमावस्या के अवसर पर 15 जून को कछला गंगा घाट …

error: Content is protected !!