Breaking News

विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

बदायूं। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के ब्लड सेंटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार के निर्देशन में किया गया।

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 20 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

रक्तदान करने वालों में संजय कुमार, नितिन कुमार, सनी वाष्णेय, योगेश कुमार सिंह और राव रंजित संतराम सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुचेता यादव ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

शिविर के सफल आयोजन पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 22 सितंबर 2026 को गणित प्रदर्शनी …