Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण, डीएम-एसएसपी ने पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प

Spread the love

बदायूं। प्रदेशव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने पौधारोपण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। आज लगाया गया पौधा भविष्य में बड़ा वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित रखते हैं और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, बढ़ते तापमान तथा जल संकट जैसी समस्याओं से निपटने में मददगार साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि जब समाज, प्रशासन, किसान, विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे, तभी हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत का सपना साकार होगा।

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। पुलिस विभाग ने हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मेडिकेयर हॉस्पिटल में किया गया पौधरोपण

Spread the love‘ बिल्सी। शासन की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत …

error: Content is protected !!