Breaking News

टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 सितंबर तक बढ़ा, यात्रियों को मिलेगी राहत

Spread the love

बरेली। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह विशेष ट्रेन 16 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुल 55 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन में 13 साधारण द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित चेयर कार (एसी चेयर कार) तथा 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन के संचालन से जुड़ी अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। इस अवधि विस्तार से टनकपुर, अछनेरा और बीच के स्टेशनों के यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …