Breaking News

कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का मंडलायुक्त-डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बदायूं। आगामी आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त बरेली भूपेन्द्र एस. चौधरी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी ने कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा घाट, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, कंट्रोल रूम, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना न होने देने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग व्यवस्था और यातायात संचालन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे का प्रयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार कराने तथा नियमों का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया। अधिकारियों ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया, ताकि आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव को शिवपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल सम्भल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश सरकार के …

error: Content is protected !!