Breaking News

ऋषि आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक ऋषि जी महाराज की 45वीं पुण्यतिथि

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम में मंगलवार को आश्रम के संस्थापक ऋषि जी महाराज की 45वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम आश्रम के महंत वेदव्यास शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर पंडित संपूर्णानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ऋषि जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर राम प्रसाद शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, पिंकी शर्मा, पवन शर्मा, कुंदपाल महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2025 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने किया जिला टॉप*

Spread the love* बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का …

error: Content is protected !!