Breaking News

हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2025 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने किया जिला टॉप*

Spread the love

*
बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के 16 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2025 में अपने-अपने वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को एक बार फिर सिद्ध कर दिया।
हिन्दुस्तान ओलंपियाड देश की प्रमुख बहुविषयक प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं विषयगत ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले (5) विद्यार्थियों को ₹3,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले (5) विद्यार्थियों को ₹2,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले (6) विद्यार्थियों को ₹1,100 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। बाबा इंटरनेशनल स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय समस्त परिवार उपस्थित रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऋषि आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक ऋषि जी महाराज की 45वीं पुण्यतिथि

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम …

error: Content is protected !!