Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार की बहन का निधन

Spread the love


उझानी। नगर के मोहल्ला खेड़ापति निवासी एवं हिंदी दैनिक बदायूं अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी की बड़ी बहन शकुंतला कौशिक (72) का सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
शकुंतला कौशिक के निधन की सूचना पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बाद में कछला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एफएम हाईवे पर सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Spread the loveफैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत एफएम हाईवे पर रविवार को हुए एक दर्दनाक …