बदायूं, 28 जुलाई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बदायूं की नई जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका तथा नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कर संगठन को नई मजबूती दी है। इस अवसर पर बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) अभियान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और प्रदेश में परिवर्तन का मजबूत आधार है।
नई कार्यकारिणी में आशीष यादव को जिलाध्यक्ष, सुनील यादव, मोहर सिंह पाल, खजाना देवी, नजर मोहम्मद, डॉ. शकील अहमद, योगेंद्र पाल सिंह एवं राम खिलाड़ी कश्यप को उपाध्यक्ष, उदयवीर शाक्य को महासचिव तथा रचित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई सचिव एवं सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निकाय अध्यक्षों में बदायूं से सफीर उद्दीन उर्फ मिल्की, बिल्सी से दीपक शर्मा, उझानी से प्रदीप गुप्ता, बिसौली से मोहम्मद अनीस, दातागंज से वाहिद अंसारी, सहसवान से शादाब अंसारी सहित विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बदायूं समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत संगठनात्मक जनपद बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Budaun Amarprabhat