Breaking News

बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला और चालक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे के व्यस्ततम ओरछी चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैंक से बाहर निकल रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनुआखेड़ा गांव निवासी वृद्ध महिला पार्वती देवी (पत्नी बड्डन) कस्बे के ओरछी चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपना काम निपटाकर बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान कस्वा ओरछी चौराहे की तरफ से चंदौसी की दिशा में जा रहे गांव मई निवासी बाइक सवार साहिल (पुत्र डॉ. इमरान) की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध महिला और बाइक सवार युवक दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनदहाड़े हुए इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बिना देर किए दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सहसवान-कछला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, बुजुर्ग समेत दो की मौत

Spread the loveबदायूं। सहसवान-कछला मार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। …