कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की की गई कामना
बदायूं। जनपद बदायूं में अपनी लंबी और निष्ठावान पुलिस सेवा पूरी कर अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले उप निरीक्षक श्री रामवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में एक गरिमापूर्ण समारोह के दौरान विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी सराहनीय सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह के मुख्य अतिथि, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री रामवीर सिंह को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी ग्रामीण ने उनके संपूर्ण सेवाकाल का परिचय पढ़कर सुनाया और पुलिस परिवार की तरफ से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।
इस विदाई समारोह की खास बात यह रही कि इसमें केवल पुलिस महकमे के अधिकारी और कर्मचारी ही शामिल नहीं हुए, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवारीजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिजनों की मौजूदगी ने इस विदाई समारोह को और अधिक भावुक और यादगार बना दिया। सभी ने श्री रामवीर सिंह के स्वस्थ और सुखी सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
Budaun Amarprabhat