Breaking News

आचार्य केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं अपितु राष्ट्र के भावी नागरिकों के चरित्र निर्माण के प्रमुख शिल्पी हैं : सुनील

Spread the love

बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित बदायूं संकुल का आचार्य अभ्यास वर्ग उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ संभाग के जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति बदायूं के मंत्री मनीष सिंघल, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा, एवं श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक ओमप्रकाश वैश्य, एवं संकुल प्रमुख सतीश कुमार गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर तथा प्रशिक्षक लखन पटेल, श्री कृष्ण वर्मा, प्रभाकर सक्सेना, सुरेश पाल, सुरेश यादव एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अभ्यास वर्ग में जिले के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों के आचार्यों ने सहभागिता करते हुए नवीन शिक्षण पद्धतियों, संस्कारमूलक शिक्षा तथा विद्यालयीन कार्यों के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया.
प्रशिक्षकों ने भारतीय शिक्षा दर्शन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बालक-केंद्रित शिक्षण, कक्षा प्रबंधन, मूल्यपरक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा विद्यालय में संस्कार निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने कहा- कि आचार्य केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं अपितु राष्ट्र के भावी नागरिकों के चरित्र निर्माण के प्रमुख शिल्पी हैं। इसलिए प्रत्येक आचार्य का आचरण, अनुशासन एवं समर्पण विद्यार्थियों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालता है।
वर्ग में योग, समूह चर्चा, शिक्षण प्रदर्शन एवं व्यवहारिक सत्रों का आयोजन भी किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से आचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालयों में नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों को अपनाने का संकल्प लिया।
समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अभ्यास वर्ग शिक्षकों की दक्षता, कार्यकुशलता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी आचार्यों ने राष्ट्र निर्माण, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर सुशील कुमार,मुकेश कुमार शर्मा,संजीव कुमार, सुबोध शर्मा, अनूप कुमार शर्मा, रविंद्र पाल सिंह, कमलेश कुमार समस्त प्रधानाचार्य एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहा. कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …