Breaking News

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस पर पर्यावरण संतुलन और हरी-भरी धरा का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और प्रदूषण को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को हरा भरा रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के दौरान ग्रुप की सदस्यों ने नीम, पीपल, गुलमोहर, आवला और तुलसी जैसे औषधि व छायादार पौधे लगाए। इस मौके पर फेडरेशन अधिकारी रूपम गुप्ता, ग्रुप की अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, शिखा भिल्ला आदि ग्रुप की सदस्य उपस्थित थी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र ने कलह दूर कर चार बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ा

Spread the love​बदायूँ। पारिवारिक कलह और आपसी मतभेदों के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे …