**
श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित 23वें श्री गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर भोला धाम में चल रही कथा में व्यास पूज्यनीय मनु प्रिया जी जी ने बताया कि इस विश्व के कल्याण के लिए भगवान गणपति का विवाह ब्रह्मा जी की मानस पुत्रियां रिद्धि एवं सिद्धि के साथ हुआ । उन्होंने बताया कि जो भी भक्त भगवान गणेश की सच्चे मन से पूजन आराधना करते हैं उसके घर में रिद्धि एवं सिद्धि का वास होता है । भगवान गणपति देवताओं में प्रथम पूज्यनीय है इसलिए सभी देवताओं का आशीर्वाद भगवान गणेश के पूजन से प्राप्त होता है । कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी ने बताया कि भगवान गणेश के रिद्धि सिद्धि से दो पुत्र हुए जिनका नाम शुभ एवं लाभ है । इस कारण भगवान गणेश का विवाह जगत के मंगल के लिए हुआ क्योंकि जिस घर में भगवान गणेश की पूजा आराधना होती है उसे घर में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती उसके कार्य में कोई विघ्न नहीं होता इस कारण गणपति को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है । आज भोलाधाम में विशाल बैण्ड बाजो से सजी भगवान गणेश की बारात आकर्षण का केंद्र रही । मंडल की ओर से आज एक मनमोहक झांकी भगवान गणेश और रिद्धि सिद्धि का विवाह के रूप में प्रस्तुत की गई पूरा पंडाल एक मंडप के रूप में परिवर्तित हो गया और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी देवी देवताओं की उपस्थिति में भगवान गणेश का विवाह सम्पन्न हो रहा है । सभी ने खूब बधाइयां दी और भगवान गणेश और रिद्धि सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया । साध्वी जी के साथ आए कलाकारों ने अपने सुमधुर कंठ से सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी । कमेटी की ओर से बताया गया कि कल दिनांक 18 सितंबर को सायं 08: 00 बजे राधा अष्टमी के पावन पर्व पर 56 भोग का एक विशेष आयोजन किया जाएगा एवं पहली बार डांडिया नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा जिसके लिए युवा मंडल ने विशेष तैयारी की गई है। जिसमें सभी शहर वासियों से अपील की गई है कि वह इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अवश्य पधारे ।तथा कल कथा का पंचम एवं अंतिम दिवस भी है जिसमें कथा को विश्राम एवं व्यास पूजन किया जाएगा ।
आज की कथा में वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय , सुनील गुप्ता , नितिन अग्रवाल, मनोज वैश्य, चंद्रप्रकाश गुप्ता , राहुल राठौर , संतोष गुप्ता, राकेश गुलाटी , नितेश वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता , अवनेश साहू , अशोक नारंग केशव जी आचार्य श्री गुरु चरण मिश्रा पवन शंखधार मुदित कुमार , प्रमिला गुप्ता, दीपमाला गोयल , कृष्णा कश्यप, सरोज यादव , इंदू सक्सेना, अर्चना गुप्ता , सीमा राठौर , पूजा राठौर , अनीता गुप्ता , राजकुमारी गुप्ता , नीरू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा दी गई ।
Budaun Amarprabhat