Breaking News

दीपों से जगमगाया महाविद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Spread the love

बिलसी (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को बाबा पंडित रामचरण शर्मा महाविद्यालय, बिलसी में संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम करीब 6:32 बजे महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

इस दौरान महाविद्यालय परिसर की सीढ़ियों को दीपों से सजाया गया। प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर का वातावरण दीपों की रोशनी से आकर्षक नजर आया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नेहा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान कार्यक्रम की तस्वीरें भी रिकॉर्ड के लिए साझा की गईं।

इस मौके पर अरविंद देव सिंह, रंजना यादव, संप्रीती शर्मा, जॉनी और शनि सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीडीओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापरक ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश

Spread the loveबदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …