Breaking News

बच्चे को बचाने में अनियंत्रित बाइक खंती में गिरी, दो चचेरे भाइयों की मौत

Spread the love

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे और एक रिश्तेदार के दसवां संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक से दोनों जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बच्चा सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में मातम का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजशास्त्र परिषद के पुनर्गठन के साथ जागरूकता सप्ताह का समापन

Spread the love‘युवा, समाज एवं सामाजिक परिवर्तन’ विषय पर छात्राओं ने किया सर्वेक्षण, परिचर्चा और …