कादरचौक। लगातार हो रही बारिश के बीच कादरचौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छत से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की समस्या सामने आई। सीएचसी के मुख्य गेट की छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मरीज या तीमारदार मौजूद नहीं था।
बताया गया कि इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष और कुछ अन्य कमरों की छत से भी बारिश का पानी टपक रहा है। कमरों में पानी आने के कारण मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया। अस्पताल परिसर में जलभराव से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीणों ने सीएचसी भवन की आवश्यक मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat