Breaking News

वजीरगंज के उरैना में मनाया गया ‘आंगन का उत्सव’: बच्चों का कराया अन्नप्राशन, पुष्टाहार का हुआ वितरण

Spread the love

​वजीरगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास व पुष्टाहार विभाग द्वारा सितंबर माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड वजीरगंज की ग्राम पंचायत उरैना में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि जिला स्तर से नामित प्रतिनिधि मधु चंद्रा अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने आपसी समन्वय से लाभार्थियों के साथ ‘आंगनबाड़ी मिलन समारोह’ आयोजित किया।
​समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी व निशा सक्सेना तथा सहायिका रेखा रानी ने नन्हे बच्चों का पारंपरिक रीति से अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही उपस्थित पात्र लाभार्थियों को पौष्टिक आहार (पुष्टाहार) का वितरण किया गया और पोषण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।
​इस मौके पर लाभार्थी मधुबाला, प्रवेश कुमारी, रचना देवी, प्रभात कुमार, सार्थक सक्सेना सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान मजाहिर अली, दूल्हा खान, अतुल कुमार सक्सेना और अनोखे लाल का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर विश्व शांति महायज्ञ एवम् निर्वाण लड्डू अर्पण

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अंतिम दिन …