Breaking News

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक

Spread the love

संभल। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके ने चंदौसी व असमोली क्षेत्र के क्षेत्राधिकारियों (सीओ) तथा उत्तरी जोन के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी की।

गोष्ठी में शासन की प्राथमिकताओं, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा प्रभावी तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पिंडौल में 24 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

Spread the love2 नवंबर तक होगा मंचन, मथुरा की मंडली प्रस्तुत करेगी रामलीला बिल्सी। थाना …