बरेली। मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय बरेली में मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (एसएसपी/एसपी) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया।
बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडल के संबंधित जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat