Breaking News

साहित्यकार डॉ. त्रिवेंद्र ने डीपी यादव को भेंट की स्वरचित पुस्तकें

Spread the love

सहसवान। साहित्यकार डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं डीपी महाविद्यालय सहसवान के संस्थापक डीपी यादव को अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने भारतीय महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास तथा भारतीय महिलाएं सुरक्षा एवं रोजगार नामक पुस्तकें उन्हें प्रदान कीं।

इस अवसर पर डीपी यादव ने पुस्तकों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की जागरूकता, अधिकार और विकास से संबंधित साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य साहित्य के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने और शिक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान देना है। इस अवसर पर देशराज यादव और प्रोफेसर आदेश यादव मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदरसा पैराडाइज अलापुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती*

Spread the love* *​अलापुर* : मदरसा पैराडाइज अलापुर में गांधी जयंती का अवसर बड़े ही …