बरेली। इज्जतनगर मंडल में गुरुवार को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामूहिक भागीदारी का विषय है और सभी रेलकर्मियों को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, कविता और गीत प्रस्तुत किए।
स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टनकपुर को सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का प्रथम और बहेड़ी को द्वितीय पुरस्कार मिला। कासगंज व लालकुआं कोचिंग डिपो तथा लालकुआं व काठगोदाम रनिंग रूम में क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। विभिन्न कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
Budaun Amarprabhat