बिसौली। कोतवाली पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस ने सड़कों पर आवागमन कर रहे वाहनों की रोक-टोक कर सघन चेकिंग की। पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने गश्त के दौरान आम नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया की अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नकल कसने के लिए रात्रि कालीन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat