Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में सीएम के छात्रवृत्ति कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

Spread the love

मेधावियों को बंटे प्रमाण पत्र, खिले चेहरे
बिसौली। क्षेत्र के ग्राम शरह बरौलिया स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव (लाइव) प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण व स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजधानी लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के लोकतंत्रीकरण, पारदर्शिता और तकनीक के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति अंतरण की नई व्यवस्था पर प्रकाश डाला। सीएम के संबोधन के उपरांत विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप द्वारा छात्रवृत्ति के लिए चयनित पात्र छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को गरीब कल्याण और सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम मानती है। बिना किसी भेदभाव और बिचौलियों के सीधे छात्रों तक पहुंच रही इस छात्रवृत्ति योजना से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों निर्धन व जरूरतमंद बच्चों को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में बड़ा संबल मिल रहा है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने अतिथियों का आभार जताते हुए विद्यार्थियों को लगन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान नीरज चौहान सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेरमई बुजुर्ग के पंचायत घर में चोरी

Spread the loveबिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में बुधवार रात चोरों ने पंचायत …