Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

Spread the love

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता अपनाने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से भी संदेश दिया। स्वच्छता पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, सादगी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम

Spread the loveबदायूं: । जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार …